फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traders protested by blocking the road

व्यापारियोें ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traders protested by blocking the road
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों को समझाते थानाध्यक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाआें से आक्रोशित देवरिया बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद न तो पुलिस घटनाओं का खुलासा कर पा रही है और न ही उन्हें रोक पाने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। आक्रोशित व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखी। बाद में थानाध्यक्ष के समझाने पर शांत हुए।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार में पिछले कुछ समय में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मई में चोरों ने शिवकुमार मौर्य, जून में रामप्रसाद, जुलाई में सुमंत गुप्त, शिवनाथ जायसवाल, अगस्त में शमशेर सिंह राजपूत, हरीश दूबे मेडिकल स्टोर, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बीती 20 नवंबर को देवरिया में 5 दुकानों से चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। 27 नवंबर को संतोष गुप्त, 3 दिसंबर को पदुमपुर बाजार में अग्रहरि वस्त्रालय व बीती रात सिप्पू मौर्या की दुकान मौर्या प्रेस से लैपटॉप, कैमरा, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोर ने उड़ा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से आक्रोशित देवरिया बाजार के व्यापारियों ने बाजार में जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग को जाम कर दिया। कहा कि क्षेत्र मेें लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस शांत है। थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने व्यापारियों को समझा कर शांत कराया। लगभग 30 मिनट तक जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed