फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tractor overturns out of control, one youth dies

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns out of control, one youth dies
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के बरही गांव के निकट शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उस पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी बसखारी में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रवि कुमार (22) शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौटने लगे। इसी बीच बीच गांव का ही संजीत (23) भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। कुछ दूर ही वे आगे बढ़े थे कि इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक रवि उसे संभालता, कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

गुहार पर आसपास के ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुके थे। दोनों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद संजीत को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
रवि की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीन वर्ष पहले ही उसका विवाह हुआ था। कुछ माह पहले ही उसकी पत्नी के बेटे को जन्म दिया था, लेकिन पैदा होने के कुछ समय बाद ही नवजात का निधन हो गया था। मौजूदा समय में उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed