{"_id":"68c071e85ab45ab4ed039377","slug":"tomorrow-there-will-be-interview-for-nine-arps-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-141693-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कल नौ एआरपी के लिए होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कल नौ एआरपी के लिए होगा साक्षात्कार
Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के लिए नियुक्त नाै एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के लिए कल साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह विकास भवन में होगी।
पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एआरपी के 45 पदों के सापेक्ष मात्र 36 पदों पर ही चयन हो सका था। शेष नौ पदों के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षकों का साक्षात्कार सीडीओ आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में डायट प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, बीईओ अधिकारी हिमांशु मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण की समिति में लिया जाएगा। 60 अंक की लिखित परीक्षा, 30 की माइक्रो टीचिंग व 10 अंक साक्षात्कार के होंगे। इसके बाद परिणाम जारी होगा। इसमें चयनित शिक्षकों को ब्लॉक आवंटित किया जाएगा। हर ब्लॉक में पांच विषयवार हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी के एआरपी का चयन होगा।