{"_id":"62dd874a1f1baa172d37fe8b","slug":"today-the-pagoda-will-resonate-with-the-sound-of-bum-bhole-ambedkar-nagar-news-lko64097712","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बम भोले के उद्घोष से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बम भोले के उद्घोष से गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय से अयोध्या के लिए रवाना होते कांवड़िए।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालय व शिव मंदिर हर-हर महादेव व बम भोले के उद्घोष
से गूंजेंगे। न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों व शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के साथ ही दुग्धाभिषेक करेंगे।
इसके लिए रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कांवड़िया का जत्था पवित्र जल जाने के लिए अयोध्या व काशी के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को देखते हुए न सिर्फ रूट डायवर्जन किया गया था, बल्कि सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। इस बीच सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों के शिव मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया।
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों व शिवालयों पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं की ओर से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ ही विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर, रगडग़ंज, त्रिमुहानी, केदारनगर, कश्मीरिया, कटेहरी, रामनगर, जलालपुर, भीटी, महरुआ समेत कई अन्य क्षेत्रों से कांवड़िए पवित्र जल लेने के लिए काशी व अयोध्या के लिए रवाना हुए। ज्यादातर कांवड़िए ट्रेन से गए, तो कुछ अन्य वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
इस बीच बड़ी संख्या में कांवड़ियों के रवाना होने को देखते हुए पुराने तहसील तिराहे के निकट रूट डायवर्जन किया गया था। बड़े वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। ऐसे वाहनों को नेशनल हाईवे से गुजारा जा रहा था। यह डायवर्जन सोमवार को भी जारी रहेगा।
सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रूट डायवर्जन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। एएसपी संजय कुमार राय ने टांडा, अकबरपुर व जलालपुर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
नगर पालिका ने भी कसी कमर
सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि रविवार से ही चार सीटर मोबाइल शौचालय, दो पानी से भरे टैंकर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। बताया कि कांवड़ यात्रा वाले मार्ग की समुचित सफाई भी कराई जा रही है।