{"_id":"6a0dee2f7f61d5540207428c","slug":"today-the-lekhpal-recruitment-exam-will-be-held-at-14-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-156838-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज 14 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज 14 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
.शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज। संवाद
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को कुल 14 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यहां कुल 5496 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के साथ गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया दो घंटे पूर्व ही शुरू कर दी जाएगी। हर केंद्र के प्रवेश द्वार पर छांव के लिए पंडाल इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा कक्ष के बाहर पेयजल, ओआरएस, मेडिकल टीमें भी मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए पंखे और कूलरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बुधवार को केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह परीक्षा शुरू होने पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट के लिफाफे खोले जाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद सीलबंद सामग्री को सुरक्षित वापस कोषागार तक पहुंचाने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु और पुलिस नोडल अधिकारी एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जेके जेटली इंटर कॉलेज संगतिया शहजादपुर अकबरपुर, जीआईसी अकबरपुर, एचटी इंटर कॉलेज टांडा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज मीरानपुरा टांडा, जीजीआईसी इनामीपुर टांडा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर, सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा की तैयारी पूरी
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ गर्मी से बचाव, पानी की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
- ज्योत्सना बंधु, नोडल अधिकारी/एडीएम