{"_id":"61c6148a95337e6a79295fca","slug":"today-christmas-will-be-celebrated-with-enthusiasm-preparations-complete-ambedkar-nagar-news-lko610501454","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा क्रिसमस, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा क्रिसमस, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज व सेंट जांस स्कूल में क्रिसमस डे का पर्व उल्लास से मनेगा। प्रभु यीशु की झांकी सजाने के साथ ही अन्य तैयारियों को कॉलेज प्रशासन ने पूरा कर लिया है। कॉलेज परिसर स्थित चर्च को जहां पिछले दिनों ही रंगाई-पुताई कर तैयार कर लिया गया था, वहीं क्रिसमस पर्व को देखते हुए रंग-बिरंगी झालरों से सजा भी दिया गया है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स स्कूल व सेंट जांस विद्यालय में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। यहां परिसर स्थित चर्च को रंगरोगन कर जहां तैयार किया गया है, वहीं रंग-बिरंगी झालरों से सजा भी दिया गया है। सेंट पीटर्स चर्च के सहायक पल्ली पुरोहित फादर विल्सन ने बताया कि भगवान यीशु का जन्म एक नया संदेश लेकर आता है। यीशु का जन्म किसी राजमहल में नहीं बल्कि गरीब बढ़ई के परिवार में गोशाला में हुआ था।
फादर विल्सन ने बताया कि उन्होंने आजीवन अहिंसा, क्षमा एवं शांति का संदेश दिया। उन्होंने नि:स्वार्थ प्रेम को धर्म का सार माना और इंसान को धर्म का केंद्र बिंदु। शनिवार को मध्यरात्रि विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व प्रथम बालक यीशु के आगमन की खुशियां मनायी जाएंगी। मुख्य पुरोहित फादर फैड्रिक ने मिस्सा बलिदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से क्रिसमस डे को उल्लास के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
सेंट जांस विद्यालय के प्रबंधक नवीन जॉन ने बताया कि क्रिसमस डे को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभु यीशु की झांकी सजाने के साथ ही कई अन्य अनुष्ठान भी होंगे। इसमें काफी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाएगा।