फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Timber rages on the death of Corona infected

कोरोना संक्रमित की मौत पर भड़के तीमारदार

Fri, 23 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Timber rages on the death of Corona infected
अंबेडकरनगर। मातृ शिशु विंग टांडा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की शुक्रवार को मौत हो गई। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दो एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने एक एंबुलेंस को आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि उसे कोरोना संक्रमित की मौत होने की जानकारी ही नहीं है। इस बीच शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 940 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

मातृ शिशु विंग टांडा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस मरीज की मौत हुई, वह एक बैंक के अधिकारी थे। उनकी मौत होने के बाद तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर समुचित इलाज न किए जाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया गया कि न तो समुचित दवाएं दी गईं ओर न ही ऑक्सीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित तीमारदारों ने इस बीच अस्पताल परिसर में खड़ीं दो एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। एक एंबुलेंस के चालक की पिटाई भी कर दी। बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों ने एक एंबुलेंस को आग के हवाले करने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में जब टांडा पुलिस से जानकारी की गई, तो बताया गया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
इस बीच शुक्रवार को भी कोरोना का प्रकोप जारी रहा। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 940 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने 75 नए कोरोना मरीजों के सामने आने की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है।

सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर खुद को सेनिटाइज करते रहें। एहतियात बरतकर ही कोरोना पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed