{"_id":"60e88b428ebc3edfa97548f7","slug":"tight-security-arrangements-for-polling-ambedkar-nagar-news-lko5862135190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 6 विकास खंडों में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर तीन-तीन थानाध्यक्षों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 100 दरोगा व 350 कांस्टेबल को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी। शुक्रवार को ही सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए नामांकन के दौरान कुछ स्थानों पर हंगामा हुआ था। इसे देखते हुए शनिवार को जिले के छह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बीते दिन ही इसे लेकर जरूरी बैठक भी जिम्मेदारों के साथ एसपी आलोक प्रियदर्शी ने की थी। इसमें उन्होंने जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले मतदान पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। प्रत्येक ब्लॉक पर तीन-तीन थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुल 350 कांस्टेबल व 100 दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।