{"_id":"6562344a698460902c047fd7","slug":"three-youths-dead-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-6889-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रक में घुसी बाइक, तीन युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रक में घुसी बाइक, तीन युवकों की गई जान
Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर मोतिगरपुर तिराहे के निकट हादसा, बरात से ट्रिपलिंग कर लौट रहे थे
नहीं लगाए थे हेलमेट, तीनों के सिर में आईं गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बरात से घर लौटते वक्त शुक्रवार देर शाम ट्रिपलिंग कर रहे युवकों की बाइक नेशनल हाईवे पर मोतिगरपुर तिराहे के निकट खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र ने बताया िक इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। अधिक खून बहने से तीनों की जान चली गई।
शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे एनएच 233 पर बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर तिरारे के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बाइक भिड़ गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। वहां देखा कि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़े थे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों को जुटता देख चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
इस बीच ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को एंबुलेंस से बसखारी सीएचसी ले गई। गंभीर दशा देखकर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की पहचान पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी घनश्याम (23), सोनू वर्मा (22) व ओमप्रकाश (18) के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घनश्याम के बड़े भाई संतराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक ही बाइक पर गए थे शादी समारोह में
बताया जाता है कि तीनों युवक शुक्रवार को एक ही बाइक से हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर गांव स्थित एक बरात गए थे। वैवाहिक आयोजन में भागीदारी के बाद तीनों घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी के चलते यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी गांव पहुंची तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। परिवार के सदस्य पहले सीएचसी बसखारी और फिर जिला अस्पताल पहुंचे।