{"_id":"57c871e44f1c1ba4242cb5ed","slug":"three-villagers-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्रामीणों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्रामीणों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत भिउरा गांव निवासिनी माधुरी (35) पत्नी रमेश को गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत करमपुर गांव निवासिनी विमला (40) पत्नी महावीर को गुरुवार भोर में खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, भीटी थाना अंतर्गत मदारभारी गांव निवासी प्रवीण (24) पुत्र जितेंद्र गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन