{"_id":"576ecb7a4f1c1b5d48b48980","slug":"three-sick-from-diarrhea-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से तीन की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
hospital
जिले में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इसकी चपेट में आकर तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरवां नासिरपुर गांव निवासी आकाश (14) पुत्र फूलचंद्र की शुक्रवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जांच में पाया कि वह डायरिया की चपेट में आ गया है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी मनोज (22) पुत्र लालजी व सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार निवासी बृजभूषण (48) पुत्र शिवशंकर शनिवार को डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन