{"_id":"57a231154f1c1b675d2ba322","slug":"three-pepple-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत कटरिया गांव निवासी गिरधारी (40) पुत्र रामचरन मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी मुन्ना यादव (32) पुत्र गिरिजा शंकर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर नगर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत दहियावर निवासी मोहम्मद आसिफ (48) पुत्र वली मोहम्मद बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन