फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people, including a woman bitten by snake

महिला समेत तीन लोगों को सांप ने डसा

Wed, 03 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman bitten by snake
सांप - फोटो : demo pic

जिले में सर्पदंश की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को भी एक महिला समेत तीन लोगों को सांप ने डस लिया, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी कौशल कुमार (22) पुत्र बृजभूषण बुधवार सुबह खेत में कार्य करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।

विज्ञापन


उसे पहले बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी सौरभ (28) पुत्र महेंद्र कुमार को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत की तरफ जा रहा था। परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उनमें रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत नरायनपुर निवासिनी विमला देवी (40) पत्नी संजय को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed