फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three months of sugar and kerosene will be given to Antyodaya card holders simultaneously

अंत्योदय कार्डधारकों को एक साथ दी जाएगी तीन माह की चीनी व केरोसिन

Fri, 05 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three months of sugar and kerosene will be given to Antyodaya card holders simultaneously
अंबेडकरनगर। होली पर्व के मद्देनजर जिले के करीब 66 हजार अंत्योदय कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा इन्हें जल्द ही तीन-तीन किलोग्राम चीनी व तीन-तीन लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पहुंचा चना बाकी पड़ा है, उसे अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। तैयारी यह है कि इन सुविधाओं का लाभ पात्रों को होली के पहले ही मिल जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने होली पर्व के मद्देनजर अंत्योदय परिवार को एक साथ तीन सौगात देने का जो निर्णय लिया है उसकी तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। जिले के 65 हजार 967 कार्डधारकों को जल्द ही प्रतिकार्ड के हिसाब से जनवरी, फरवरी व मार्च की तीन-तीन किलोग्राम चीनी मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के करीब 27 हजार 530 ऐसे अंत्योदय कार्डधारक चिह्नित किए गए हैं जिनके पास रसोईगैस व विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे कार्डधारकों को शासन की तरफ से तीन माह का तीन-तीन लीटर केरोसिन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में चना का वितरण अभी बाकी है, उसे ग्राम पंचायत में मौजूद अंत्योदय कार्डधारकों में निशुल्क बराबर मात्रा में वितरित करने की तैयारी की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय शासन के निर्देश को अमली जामा पहनाने के लिए तेजी से प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि जिले में 5 मार्च से वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा जिसे 18 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
शासन के इस निर्णय पर जिले के अंत्योदय कार्डधारकों ने खुशी जतायी है। अकबरपुर के जगराम, पलई, कमला देवी, सजीवन, भीटी की फिरता देवी, ठकुरी देवी, कटेहरी की ललिता, पूनम व सियाराम आदि ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। कहा कि सरकार ने गरीबों के हितों को प्राथमिकता दी है। चीनी, मिट्टी का तेल व चना आदि मिलने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। सरकार को इस योजनाओं को निरंतर जारी रखना चाहिए। इससे गरीबों को और लाभ मिलेगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सभी कोटेदारों को योजना के तहत पात्रों को चीनी, केरोसिन व बचे हए चने का वितरण कराने का निर्देश दिया जा चुका है। शुक्रवार से कई ग्राम पंचायत में वितरण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पात्रों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed