{"_id":"57239db94f1c1b5c0ca91635","slug":"three-killed-in-accident-ten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत, दस जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत, दस जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की तेज रफ्तार ने एक महिला समेत तीन लोगों की जान ले ली। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला से विवाह के बाद एक लड़की की विदाई मऊ जनपद स्थित ससुराल के लिए हुई।
विज्ञापन
उसे लेकर लोग कार से मऊ के लिए रवाना हुए। आलापुर थाना क्षेत्र के न्यौरी बाजार के निकट अचानक कार पलट गई। इससे उसमें सवार अमन (16) पुत्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में राज (18) पुत्र सुनील व मनीष (20) पुत्र राधेश्याम को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग स्थित अन्नावां बाजार निवासी नीता (32) पत्नी सूर्यभान को शुक्रवार सुबह फैजाबाद की तरफ से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित बाजार वासियों ने दौड़ाकर जीप पकड़ ली लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चंदन (40) पुत्र मेवालाल की शुक्रवार को केदारनगर बाजार के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे।
अकबरपुर नगर के विद्युत वितरण खंड कार्यालय पटेलनगर के निकट शुक्रवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक कार जिला सूचना विभाग कार्यालय के कर्मचारी की बतायी जाती है जिसमें अपर जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश व लिपिक वसीम सवार थे। दोनों लोग बैंक का कार्य निपटाकर कार्यालय के लिए रवाना हुए थे।
इसमें दोनों लोगों गंभीर चोटें आयी हैं जबकि दूसरी कार में सवार गौहन्ना के जयप्रकाश (40), रामनाथ (38), रामचंद्र (60), रामरूप (60) व ओमप्रकाश (40) आदि सवार थे। पांचों लोगों को चोटें आयी हैं। बताया जाता है कि ये सभी गत गुरुवार को दुर्घटना में मृत गौहन्ना निवासी रामचरन के अंतिम संस्कार में महादेवा घाट गए थे, वहां से लौटते समय ही हादसा हो गया।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी प्रवीण (25) पहितीपुर रोड पर हादसे का शिकार हो गए, उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।