{"_id":"57e8143d4f1c1b906c573f1c","slug":"three-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत चंदनपुर निवासिनी वंदना (65) रविवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गईं।
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर है। इसी थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी रामजग (55) शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी अनंतराम (32) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामजग व अनंतराम ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन