फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three injured in Jeep-auto collision

जीप की टक्कर से पलटा ऑटो, तीन जख्मी

Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
three injured in Jeep-auto collision
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती ऑटो पलटने से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग स्थित 50 नंबर ट्यूबवेल के निकट गुरुवार को जीप व ऑटो रिक्शा में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो पलट गया। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गुरुवार मध्याह्न अकबरपुर की तरफ से ऑटो सवारी लेकर अन्नावां की तरफ जा रहा था। 50 नंबर ट्यूबवेल के पहले ही अकबरपुर की तरफ आ रही जीप से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


ऑटो में सवार अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी झुरई (60), जरुखा गांव निवासी सनवर्षा (50) व अकबरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी गीता (40) घायल हो गई। सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें सनवर्षा की स्थिति गंभीर है। चालक जीप लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आलापुर थाना क्षेत्र की इंदईपुर निवासिनी विमला (50) गुरुवार को सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अजय (16), विजय (13) व जयकुमार (10) पुत्रगण रघुबीर बुधवार को एक ही साइकिल से कटेहरी की तरफ आ रहे थे।


एक बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भेजा गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी रामतीरथ (38) बुधवार शाम टांडा ब्लॉक के निकट बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed