फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three injured in accidents, one serious

दुर्घटनाओं में तीन जख्मी, एक गंभीर

Thu, 14 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three injured in accidents, one serious
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना का घायल। - फोटो : अमर उजाला

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक ही हालत गंभीर बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी नागियाराम (55) पुत्र मुनेश्वर गुरुवार सुबह साइकिल से हंसवर बाजार आए थे।

विज्ञापन


सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार निवासी नितेश (21) पुत्र अशोक बुधवार शाम बाइक से कुर्कीबाजार से घर जा रहा था।
विज्ञापन


कुर्कीबाजार से थोड़ी दूर जाने पर बाइक अनियंत्रित हो जाने के चलते वह गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी ललित कुमार (40) पुत्र लालबिहारी बुधवार देर शाम पुलिस लाइन के निकट अज्ञात वाहन से साइड लगने से घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed