{"_id":"587672ba4f1c1b8327ba8083","slug":"three-injured-in-accidents-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों में से एक ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत मयापुर गांव निवासी सिराज (23) पुत्र अंसार मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। यदि हेल्मेट लगाया होता तो सिर की चोट से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर गांव निवासिनी उर्मिला (45) पत्नी भूखन बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा गांव निवासी इंद्रदेव (35) पुत्र रामजियावन बुधवार सुबह बाइक से अहिरौली बाजार जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंद्रदेव ने हेल्मेट लगा रखा था।