{"_id":"57c1cffb4f1c1b602fd4f759","slug":"three-injured-in-accidents-including-woman-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत निनाएं गांव निवासी गंगाराम (44) पुत्र बसंतलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां गांव निवासी बालगोविंद (32) पुत्र श्रवणकुमार शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर गांव निवासी शशिकला (40) पत्नी लालबहादुर शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।