फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three including father and daughter died in car collision

कार की टक्कर से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three including father and daughter died in car collision
अंबेडकरनगर। अनियंत्रित कार ने मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपट्टी गांव के निकट दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में पिता व पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बेकाबू कार एक मंदिर में जा घुसी। बताया जाता है कि कार एक किशोर चला रहा था। उसे भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अकबरपुर से पहितीपुर जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने पहितीपुर से पहले ही अलग-अलग स्थानों पर सामने से आ रहीं दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक मंदिर में रेलिंग तोड़ते हुए घुस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार एक किशोर चला रहा था, जबकि पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, हादसे में बाइक सवार शहजाद हुसैन (29) निवासी गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर और उनकी पुत्री कुलसुम (5) की मौत हो गई, जबकि इल्फात अली (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य बाइक सवार भीटी थाना क्षेत्र के खोजातपुर निवासी दयाशंकर (58) की भी इसी हादसे में जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन गंभीर हालत में इल्फात को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed