{"_id":"ae239999b90fa5fc1275d5643ee7c20a","slug":"three-fuffered-by-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत तीन सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत तीन सर्पदंश के शिकार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कटुई गांव निवासिनी प्रिया (22) पुत्री उदयभान बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर गांव निवासी रामकुमार (55) पुत्र भगवानदास बुधवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र पीरपुर गांव निवासी मन्नू (20) पुत्र रामकुमार को मंगलवार देर शाम खेत की सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन