{"_id":"573e040d4f1c1bf857ac7509","slug":"three-children-injured-in-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद समझ पटका बम, ब्लॉस्ट में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद समझ पटका बम, ब्लॉस्ट में तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 19 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना स्थ्ाल दिखाते स्थ्ाानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत ददनापुर गांव में गुरुवार शाम बाग में खेलने के दौरान वहां पड़े एक सुतली बम को गेंद समझकर एक बालक ने भूमि पर पटक दिया। इससे उसमें विस्फोट हो गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व भैंस चरा रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
गांव के तीन बच्चे खून से लथपथ भूमि पर पड़े तड़प रहे थे। परिवारीजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी टांडा पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर एसपी व एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
साथ ही परिवारीजनों से आवश्यक पूछताछ की। ददनापुर गांव के कुछ बच्चे प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम गांव के बाहर नहर के किनारे स्थित बाग में खेलने गए हुए थे। बताया जाता है कि खेल-खेल के दौरान बच्चे बाग के निकट स्थित एक राइसमिल के पास पहुंच गए। वहां गेट के निकट स्थित झाड़ में उन्हें एक सुतली का गोला दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
गेंद समझकर वे सब उसे एक पक्की भूमि पर ले आए और पटक दिया। इस पर उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज काफी दूर तक गई। किसी अनहोनी की आशंका में आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व भैंस चरा रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
जब वे सभी मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक ही परिवार के तीन बच्चे कल्पना (8) पुत्री राजितराम व आदर्श (6) पुत्र राजितराम व सुरजीत (10) पुत्र विजय खून से लथपथ भूमि पर पड़े तड़प रहे थे। परिवारीजन आननफानन ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी टांडा लेकर पहुंचे।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कल्पना व आदर्श की हालत गंभीर बताई जाती है। कल्पना के पेट से लोहे की कील व एक छोटा लोहे का नट-बोल्ट निकला। उधर, सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज जिला अस्पताल पहुंचे।
घायलों का हालचाल जानने के साथ ही उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया देशी बम होने की जानकारी मिली है। आगे और छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे, उनका संज्ञान लिया जाएगा।