फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three Bigha cane crop ash

तीन बीघा गन्ने की फसल राख

Thu, 19 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
three Bigha cane crop ash
कटेहरी स्थित गौरा बसंतपुर में गुरुवार को गन्ने के खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अहिरौली के गोपालपुर गांव में गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों को जब तक घटना की जानकारी होती और वे आग को नियंत्रित कर पाते तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की भयावह स्थिति देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने ग्रामीणों के साथ मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


करीब ढाई घंटे के बाद आग नियंत्रित की जा सकी। गुरुवार दोपहर गोपालपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई, जब कुछ लोगों ने गांव निवासी विजय प्रताप सिंह के गन्ने के खेत से लपटें उठती देखी। हल्ला-गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गन्ने के खेत की तरफ दौड़े।
विज्ञापन


आसपास के ट्यूबवेल चालू कर पानी की व्यवस्था की गई। सैकड़ों की संख्या में एकजुट ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलती देख इसकी सूचना तत्काल अकबरपुर फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों के साथ आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की इस घटना से पीड़ित विजय प्रताप करी करीब पौने तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इससे पीड़ित को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed