{"_id":"606f43bc8ebc3ecbe1297dd9","slug":"three-arrested-with-35-cases-of-adulterated-alcohol-ambedkar-nagar-news-lko5733156144","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 पेटी मिलावटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 पेटी मिलावटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापे के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 पेटियों में कुल 1530 पौवा मिलावटी देसी शराब बरामद करने का दावा किया है।
पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सख्त निर्देश दिया है। इसी क्रम में अकबरपुर कोतवाली पुलिस, आबकारी व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान जलालपुर बाईपास चौराहे से एक लग्जरी वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने इनके कब्जे से करीब 34 पेटी मिलावटी देसी शराब बरामद की, जो कुल 1530 पौवा थी। इसमें चार पेटियों के करीब 180 क्वार्टर की बोतलों पर विंडसर नं एक के कूटरचित रैपर चस्पा पाए गए। शेष 30 पेटियों में मौजूद बोतलों पर रैपर नहीं लगा था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रनबहादुर यादव उर्फ रन्नू निवासी मुंडेरा, थाना कटका, ओमप्रकाश यादव उर्फ रमाकांत यादव, निवासी हड़िया थाना पवई, जिला आजमगढ़ व भीम यादव निवासी ग्राम तरकुलाह, पोस्ट फरीदपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।