{"_id":"587fb38c4f1c1bd804eff351","slug":"threatened-to-sdm-sadar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : symbolic
सदर एसडीएम नरेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। भूमि विवाद के मामले में धमकी मिलने के बाद एसडीएम ने केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। कटेहरी विकास खंड अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा गांव में आबादी की भूमि को लेकर एक व्यक्ति लगातार प्रशासन पर दबाव बनाता चला आ रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर वह लगातार अकबरपुर एसडीएम व एसओ अहिरौली पर दबाव बना रहा है कि संबंधित भूमि पर बनी नाली बंद करा दी जाए। प्रशासन के मुताबिक ऐसा हो पाना संभव नहीं है। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर दो बजे एसडीएम सदर जब अपने कार्यालय में कार्य निपटा रहे थे, तब उस व्यक्ति ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कई तरह की धमकी देते हुए फोन काट दिया। एसडीएम ने मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और एहतियातन अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। एसडीएम ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर उन्होंने तहरीर दे दी है। एसडीएम की तहरीर मिलने के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन