फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Threat to the pension of 60 thousand old people

60 हजार वृद्धों की पेंशन पर मंडराया खतरा

Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Threat to the pension of 60 thousand old people
अंबेडकरनगर। जिले के 60 हजार 265 वृद्धा पेंशनधारकों पर पेंशन न मिलने का खतरा मंडराने लगा है। कारण यह है कि अब तक संबंधित पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 जून तक है। ऐसे में यदि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो संबंधित की वृद्धा पेंशन रुक सकती है। इस बीच समाज कल्याण विभाग ने पेंशनधारकों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय तक ई-केवाईसी करा लें, अन्यथा पेंशन मिलने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

पेंशनधारकों को वृद्धा पेंशन का लाभ सुचारु रूप से मिलता रहे, इसके लिए बीते दिनों ही शासन ने सभी पेंशनधारकों को 15 जून तक ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया था। जिले में एक लाख 30 हजार 654 वृद्धा पेंशनधारक हैं। शासन के निर्देश के बाद अब तक 70 हजार 389 पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी करा ली है।
विज्ञापन

तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी अब तक 60 हजार 265 पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में यदि 15 जून तक संबंधित पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई, तो उनकी पेंशन रुक सकती है। वृद्धों को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं। यह राशि तीन-तीन माह पर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनधारक बोले, गड़बड़ी से नहीं हो पा रही ई-केवाईसी
पेंशनधारकों का कहना है कि वे ई-केवाईसी के लिए संबंधित जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों के चलते ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। आदमपुर तिंदौली निवासी श्यामकली ने कहा कि उन्हें सुचारु रूप से पहले वृद्धा पेंशन मिल रही थी, लेकिन जनवरी के बाद से पेंशन नहीं मिल सकी है। इसके लिए कई बार जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन कराने का प्रयास किया, लेकिन साइट पर प्रत्येक बार रिजेक्ट कर दिया गया। इसके चलते अब ई-केवाईसी भी नहीं हो रही है। कहा कि समाज कल्याण कार्यालय से भी संपर्क साधा गया, लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिल सकी। मीरानपुर के लंबू ने कहा कि उसकी सास की भी पेंशन जनवरी के बाद से नहीं आई है। जनसेवा केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए जाते हैं, लेकिन कोई न कोई गड़बड़ी बताकर लौटा दिया जाता है। ऐसे में ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। एक बार इस संबंध में समाज कल्याण विभाग में पहुंचकर जानकारी हासिल की थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसी प्रकार से अन्य कई वृद्ध भी ई-केवाईसी के लिए बार-बार जनसेवा केंद्र से लेकर समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।

ई-केवाईसी कराना जरूरी
वृद्धा पेंशन के लिए 15 जून तक ई-केवाईसी कराना जरूरी है। जो वृद्ध इस अवधि तक ई-केवाईसी करा लेंगे, उनके खाते में शीघ्र ही वृद्धा पेंशन की राशि पहुंच जाएगी।
आरके चौरसिया, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed