{"_id":"625b02d9d636572fe53e97f2","slug":"thieves-blew-two-lakh-rupees-from-mla-s-college-ambedkar-nagar-news-lko6264269164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के कॉलेज से चोरों ने उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के कॉलेज से चोरों ने उड़ाए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर) राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज कसदहां में बीती रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये पार कर दिए। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहां में आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त का राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज स्थित है। शुक्रवार को स्कूल का समय खत्म होने पर सभी शिक्षक अपने घर चले गये। विद्यालय की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार और दो चपरासी की ड्यूटी रहती है। इस बीच शुक्रवार की रात चोर पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां कार्यालय का ताला तोड़कर काउंटर में रखे दो लाख 13 हजार रुपये समेट ले गए।
सुबह चौकीदार व चपरासी जब सोकर उठे और कार्यालय की तरफ गए तो चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की जानकारी प्राचार्य रूपमती को दी गई। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।