फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There was more fighting in the SP regarding the ticket

Ambedkar Nagar News: टिकट को लेकर सपा में बढ़ा और घमासान

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
There was more fighting in the SP regarding the ticket
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी मेें टिकट को लेकर घमासान और बढ़ गया है। राजेसुल्तानपुर में घोषित पार्टी प्रत्याशी विनोद प्रजापति का टिकट काटे जाने के बाद उनकी पत्नी बबिता ने अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को बतौर निर्दल प्रत्याशी पर्चा भर दिया। उधर, जहांगीरगंज से सपा ने निर्मला को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन शुक्रवार को अनीता ने खुद को सपा प्रत्याशी बताते हुए नामांकन कर डाला। स्थिति गंभीर होता देख चर्चा के लिए जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी लखनऊ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में टिकट को लेकर सपा में जंग छिड़ी हुई है। सबसे पहले राजेसुल्तानपुर में प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनोद प्रजापति से यह कहते हुए सिंबल का अधिकार पत्र ले लिया गया कि पार्टी नेतृत्व ने अभी यहां के टिकट पर रोक लगा दिया है। विनोद का टिकट रोके जाने के बाद श्रीराम मौर्य के नाम पर मुहर लगने की चर्चा सामने आई। हालांकि अब तक न तो श्रीराम ने नामांकन किया और न ही अधिकृत तौर पर घोषणा हुई है।
विज्ञापन

यह प्रगति जरूर हो गई कि विनोद प्रजापति की पत्नी बबिता ने शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी के दौर पर पर्चा भर दिया। सहानुभूति की लहर के भरोसे उन्हें जीत की उम्मीद है। इससे पहले अकबरपुर से टिकट चाह रहीं पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर ने एक दिन पहले टिकट न मिलने से आहत होकर पार्टी छोड़ दी। उनका कहना था कि वर्षों तक संघर्ष के बाद भी उनका सम्मान नहीं किया गया। इन दो झटकों के साथ ही पार्टी के लिए तनाव बढ़ाने वाली एक और खबर जहांगीरगंज से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने निर्मला को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। उन्हें सिंबल भी दे दिया गया है। इस बीच शुक्रवार को यहां भी प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा सुबह से तेज होती दिखी। दोपहर बाद इसे तब बल मिल गया जब सपा से जुड़ी अनीता ने पर्चा भरकर दावा किया कि अब वे ही सपा की प्रत्याशी हैं। उनके पति निरंजन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पत्नी के नाम से सिंबल मिला है।

इन सबके बीच सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व कुछ अन्य लोग शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पहुंच गए जहां तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की गई। मतदान से पहले ही सपा में टिकट को लेकर मचे इस घमासान की सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed