{"_id":"60f0716d8ebc3e73775f011f","slug":"there-may-be-a-break-on-corona-vaccination-ambedkar-nagar-news-lko587091460","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण पर लग सकता है ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण पर लग सकता है ब्रेक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान पर आने वाले समय में ब्रेक लग सकता है। यदि समय रहते जिले को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई, तो टीकाकरण अभियान का प्रभावित होना तय है। आलम यह है कि बुधवार शाम तक जिले में कोविशील्ड व कोवैक्सीन की कुल 8320 डोज ही उपलब्ध थीं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि शीघ्र ही वैक्सीन जिले को उपलब्ध नहीं हुईं तो शनिवार को इसे लेकर समस्या खड़ी हो सकती है।
कोरोना को जड़ से समाप्त करने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। शत-प्रतिशत नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। टीकाकरण को लेकर नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए वृहद पैमाने पर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।
प्रतिदिन टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक बूथ पर पहुंच रहे हैं। जिस तेजी के साथ वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, उतनी तेजी से जिले को वैक्सीन की डोज नहीं उपलब्ध हो पा रही है। इससे कोरोना टीकाकरण अभियान पर आने वाले दिनों में ब्रेक लग सकती है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के अनुसार बुधवार को कोविशील्ड व कोवैक्सीन की कुल 8320 डोज जिले में उपलब्ध थीं। प्रतिदिन औसतन साढ़े चार हजार नागरिकों को टीका लग रहा है। ऐसे में यदि इस उपलब्धता को ही ध्यान में रखा जाए, तो शुक्रवार तक की ही डोज जिले में मौजूद है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि समय रहते जिले को वैक्सीन नहीं उपलब्ध हुई, तो शनिवार को टीकाकरण अभियान प्रभावित हो सकता है।
शासन से होती है मॉनिटरिंग
टीकाकरण को लेकर शासन ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रतिदिन करता है। ऐसे में समाप्त होने से पहले जिले को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। टीकाकरण अभियान किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगा। नागरिकों को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ