फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There are more children from Bihar-Bengal in the madrasas of the district

Ambedkar Nagar News: जिले के मदरसों में बिहार-बंगाल के ज्यादा बच्चे

Mon, 21 Jul 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
There are more children from Bihar-Bengal in the madrasas of the district
अंबेडकरनगर। जिले के मदरसों में स्थानीय के साथ ही दूसरे प्रदेशों के बच्चे भी पढ़ रहे हैं। शासन के निर्देश पर पुलिस व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से कराई गई जांच में 15 मदरसों में 10 अलग-अलग प्रदेशों के 419 बच्चे मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 184 बच्चे बिहार व 105 पश्चिम बंगाल के हैं। प्राथमिक जांच में बच्चों को निशुल्क शिक्षा व हॉस्टल की सुविधा मुहैया कराने की बात सामने आ रही है। विभाग की ओर से इनके परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

किछौछा, बसखारी और टांडा के मदरसों में सबसे ज्यादा बाहरी प्रदेशों के बच्चे पढ़ते मिले हैं। मदरसा अमीरूल उलूम सिमनानिया किछौछा में बिहार के 44, पश्चिम बंगाल के 25 बच्चों के साथ ही असम, मध्य प्रदेश के एक-एक, झारखंड के 11 बच्चे पंजीकृत मिले हैं। मदरसा दारूल उलूम महबूबे यजदानी बसखारी में बिहार के 14, पश्चिम बंगाल के 36, झारखंड से एक, असम के छह बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून बसखारी में मध्य प्रदेश का एक, झारखंड के 20, बिहार के 83, पश्चिम बंगाल के दो, गुजरात के दो बच्चे हैं। मदरसा मखदूम अशरफ ओरिएंटल काॅलेज में झारखंड के तीन, बिहार के 10 व पश्चिम बंगाल के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा जामिया अरबिया इजहारूल उलूम जहागीरगंज में झारखंड के दो, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम में पश्चिम बंगाल के आठ व असम के तीन बच्चे पंजीकृत मिले हैं।
मदरसा जामिया कदारिया फेजुल उलूम सिकंदरपुर में बिहार के तीन, मदरसा निशारूल उलूम शहजादपुर में झारखंड के छह, बिहार के पांच, पश्चिम बंगाल के छह, असम व छत्तीसगढ़ के एक-एक बच्चे मिले हैं। मदरसा बर्कतुल उलूम नेवारी बाजार में झारखंड के चार, बिहार के तीन, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर के एक-एक बच्चे मिले हैं।
टांडा के मदरसा कंजुल उलूम में बिहार के छह व पश्चिम बंगाल का एक, मदरसा मंजरे हक में मध्य प्रदेश, बिहार के 14, पश्चिम बंगाल के 22, असम के 54 व हरियाणा का एक बच्चा पंजीकृत है।

शासन के निर्देश पर पुलिस की ओर से मदरसों का सर्वे कराया गया था, जिसमें बाहरी प्रदेशों के बच्चे भी पंजीकृत मिले हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शासन के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

-छोटेलाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article