फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   theft

चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
theft
टांडा। बीते दिनों यूनियन बैंक कटोखर से एक उपभोक्ता का बैग काटकर 50 हजार रुपये की चोरी के मामले का हंसवर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से चोरी का 55300 रुपये, तमंचा, दो कारतूस, चाकू व बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस ने कुल पांच घटनाओं का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी हैं। पुलिस छानबीन में पता चला कि यह अभियुक्त बैंकों से पैसा निकालने व जमा करने वाले उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 18 दिसंबर को हंसवर थाना क्षेत्र के ओझीपुर गांव निवासी त्रिभुवन अपनी पत्नी के साथ कटोखर स्थित यूनियन बैंक शाखा से धन निकासी करने गए थे। 50 हजार रुपये की निकासी करने के बाद त्रिभुवन बगल खड़े होकर पैसा गिनने लगे, और उनकी पत्नी खाते में मौजूद धनराशि जानने के लिए काउंटर की तरफ चली गई। त्रिभुवन पैसा गिनने के बाद झोले में रखकर पत्नी के आने का बैंक गेट के पास खड़े होकर इंतजार करने लगा। इस बीच चोरों ने उसका झोला चाकू से काटकर उसमें रखी धनराशि पार कर दी, और चलते बने। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। मौका पाकर चोर वहां से फरार होने में सफल रहे। फिलहाल यह घटना बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हंसवर पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु की।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर टांडा सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एसओ हंसवर प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ विशेष अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में एक दिन पहले लखनपुर चौराहे से मंटू व लल्लू निवासीगण शाहपुर फिरोजपुर, कोतवाली जलालपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 55300 रुपये, अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस, चाकू व बाइक भी बरामद हुई। चोरों ने कटोखर बैंक शाखा में चोरी करने के अलावा चोरी की चार अन्य घटनाओं में शामिल रहने के बारे में भी जानकारी दी। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि कुल पांच घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसओ प्रदीप सिंह के अलावा एसआई सुरेश कुमार, सिपाही संजीव कुमार, रवींद्र कुमार, विनय यादव, मुलायम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed