{"_id":"5fa6d8e48ebc3e5be50e93d8","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko549142248","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मोबाइल चोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अकबरपुर कोतवाली, इब्राहिमपुर व बसखारी पुलिस ने मोबाइल रिकवरी सेल के माध्यम से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 11 मोबाइल भी बरामद हुए।
शुक्रवार रात अकबरपुर कोतवाली, बसखारी व इब्राहिमपुर पुलिस ने मोबाइल रिकवरी सेल के माध्यम से एक साथ अभियान चलाया तो बड़ी सफलता मिली। शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार रात चले अभियान में अकबरपुर, बसखारी व इब्राहिमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। न सिर्फ छह मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया बल्कि उनकी निशानदेही पर चोरी के 11 मोबाइल भी बरामद हुए।
एसपी ने बताया कि रिकवरी सेल प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस की मदद से अलीगंज थाना अन्तर्गत मखदूमपुर निवासी सौरभ वर्मा, इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत इल्तिफातगंज निवासी अजय यादव व इसी थाने के नथईपट्टी गांव निवासी उमंग वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इब्राहिमपुर पुलिस ने अभियान चलाकर कासिमपट्टी हूसेपुर निवासी चंदन व सम्हरिया निवासी विकास व बसखारी पुलिस ने थाना अन्तर्गत बेलापरसा निवासी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के पास से 11 मोबाइल बरामद हुए। बताया कि इस प्रकार अब तक चोरी के 61 मोबाइल बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है।