फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Theft

कैसे मिले बच्चों को शिक्षा,जब विभिन्न विषयों के शिक्षक ही तैनात नही

Sat, 21 Sep 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Theft
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इससे तहसील क्षेत्र के चार विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 300 छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल पाना कठिन बना हुआ है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का वादा करने के बावजूद विभाग को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व गृहविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के लिए शिक्षक की उपलब्धता की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेन्दुआईकला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिरौली रानीमऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहांगीरगंज में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके चलते शिक्षण कार्य सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की संख्या पर भी लगातार पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेन्दुआईकला में वर्ष 2008 से शिक्षण कार्य चल रहा है।
एक प्रधानाचार्य पद के अलावा यहां पर नौ प्रवक्ता व सात सहायक पद स्वीकृत है। लिपिक के तीन पद व चतुर्थ श्रेणी के चार पद हैं। प्रधानाचार्य पद पर कार्यवाहक के रूप में विद्यावती की तैनाती है। हिन्दी प्रवक्ता पद पर रेखा देवी व संस्कृत विषय पर आशा यादव की नियुक्ति है। अंग्रेजी, संगीत गायन, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, उर्दू, नागरिक शास्त्र, एलटी में हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विषय, अंग्रेजी, गणित, कला व विज्ञान शिक्षक के पद रिक्त चल रहे हैं। लिपिक के दो व चतुर्थ श्रेणी के तीन पद रिक्त हैं। यहां पर कुल 83 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिरौली रानीमऊ में एक पद प्रधानाचार्य, सात पद सहायक अध्यापक एलटी, एक पद लिपिक व दो पद चतुर्थ श्रेणी के हैं। प्रधानाचार्य पद पर विद्यावती की नियुक्ति है। हिन्दी विषय में चेतना यादव व विज्ञान विषय में राहतजहां की नियुक्ति है। अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विषय, गणित, गृह विज्ञान के पद रिक्त हैं। लिपिक व चतुर्थ श्रेणी के पद यहां वर्ष 2012 से रिक्त चल रहा है। यहां छात्र छात्राओं की संख्या लगभग 70 है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया में प्रधानाचार्य का एक पद सहायक अध्यापक एलटी 7 पद, लिपिक के एक पद व चतुर्थ श्रेणी के दो पद सृजित हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 34 है। यहां पर प्रधानाचार्य के पद पर वंशबहादुर व अंग्रेजी विषय पर घुरईराम की नियुक्ति हुई। हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, गृहविज्ञान व सामाजिक विषय, एक पद लिपिक व दो पद चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त चल रहे हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीरगंज में में प्रधानाचार्य पद के अलावा सात सहायक अध्यापक, एलटी एक पद, चतुर्थ श्रेणी के दो पद सृजित हैं। यहां छात्र छात्राओं की संख्या महज 20 है। यहां पर प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। लिपिक व चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त हैं। यहां पर संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विषय, गणित, गृहविज्ञान, एक पद लिपिक व दो पद चतुर्थ श्रेणी का पद रिक्त चल रहा है।

राजकीय विद्यालयों में शिक्षक पद पर तैनाती के लिए शासन से प्रक्रिया चल रही है। जिले में जिन राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। उपलब्ध संसाधन में छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।
विनोद कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed