{"_id":"5d8523d08ebc3e01740f5e4d","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko4826545151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गया सरकारी बोर्ड ग्राम प्रधान के घर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी गया सरकारी बोर्ड ग्राम प्रधान के घर से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के समरसिंहपुर गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगा छह बोर्ड बीते दिनों चोरी हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को ग्राम प्रधान के घर से बरामद कर लिया। मामले में ग्राम प्रधान व उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के समरसिंहपुर गांव के विभिन्न स्थानों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व 1 लाख 62 हजार रुपए कीमत के छह बोर्ड लगवाए गए थे। इस बीच बुधवार को जब लोगों की नजर पड़ी तो सभी बोर्ड अपने अपने स्थान से गायब थे। मामले की सूचना गांव निवासी व भाजपा नेता शत्रुघ्र सिंह को दी गई।
उन्होंने घटना की जानकारी जिलास्तरीय पदाधिकारियों को दी।
पदाधिकारियों के निर्देश पर शत्रुधभन्र सिंह ने ग्राम प्रधान उषा वर्मा व उनके पति मयाराम के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर बुधवार को ही केस दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इस बीच गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर से सभी बोर्ड बरामद कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष नरसिंह ने बताया कि सभी बोर्ड आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।