{"_id":"67cb28b0d7cf3f5009054b77","slug":"the-youth-caught-the-child-the-villagers-beat-him-calling-him-a-child-thief-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130817-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक ने बच्चे को दबोचा, ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक ने बच्चे को दबोचा, ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर पीटा
Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के तमसा मार्ग स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास शुक्रवार को एक युवक ने एक मासूम को दबोच लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया। हालांकि पुलिस युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कह रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब स्कूल जाने वाली गली में कई बच्चे खेल रहे थे। तभी वहां एक युवक बोरा लेकर पहुंंचा। उसने तीनों बच्चोंं को खदेड़ा तो दो भाग निकले, जबकि एक को उसने पकड़ लिया। मासूम जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी के हाथ से बच्चे को छुड़ाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अपहरण की खबर सही नहीं है। पकड़ा गया युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक कूड़ा बीनने वाला लग रहा है। उसके हाथ में बोरा मिला था, जिसमें कूड़ा भी था। पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद