फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man who is going to sleep is cut off from the train

ननिहाल जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man who is going to sleep is cut off from the train
अंबेडकरनगर। ननिहाल जा रहे जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के डीह भियांव गांव निवासी युवक की तुलसीनगर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार देर शाम हुई घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी अकबरपुर की सूचना पर रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के डीह भियांव गांव निवासी जितेंद्र यादव (27) बीती देर शाम अपनी ननिहाल जाने के लिए निकला था। बताया जाता है कि तुलसीनगर स्टेशन के पास उसका ननिहाल है। पैदल ही वह ननिहाल के पास पहुंचा था। इसी बीच तुलसीनगर स्टेशन के पास कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के नागरिकों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद अकबरपुर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जितेंद्र के परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी अकबरपुर थाना प्रभारी राजमणि यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed