फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather was kind, farmers' faces brightened up by the rain

Ambedkar Nagar News: मौसम रहा मेहरबान, बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Thu, 16 Jul 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
The weather was kind, farmers' faces brightened up by the rain
शहर के दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को जलभराव के बीच आवागमन करते लोग।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम दूसरे दिन भी मेहरबान रहा। बृहस्पतिवार को अकबरपुर और जलालपुर में झमाझम बारिश हुई, जबकि भीटी क्षेत्र में रुक-रुककर हल्की वर्षा हुई। बारिश से धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर से ही बादल छा गए। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद करीब नौ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का सबसे ज्यादा असर अकबरपुर शहर व आसपास के साथ जलालपुर तहसील क्षेत्र में देखने को मिला। यहां दिन में रुक-रुक कर कई चरणों में बारिश हुई। शहर के डीएम कार्यालय समेत अन्य मार्गों व सड़क किनारे जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दीवानी न्यायालय परिसर में मुख्य गेट से लेकर कोर्ट परिसर जाने वाले गेट तक जलभराव होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीटी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। टांडा और आलापुर तहसील क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बारिश नहीं हुई। यहां बादल तो छाए लेकिन बिना बरसे ही गुजर गए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 48 घंटे के दौरान तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद जलभराव से हुई परेशानी
जलालपुर/हजपुरा। भियांव विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरा में बरसात के बाद जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीण सेवाराम, रामआशीष और संतलाल ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई न होने से बारिश का पानी गांव में जमा हो जाता है। गांव का देवस्थान परिसर भी जलमग्न हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, सम्मनपुर के हजपुरा चौराहे पर बारिश के बाद हुए जलजमाव से स्थानीय लोगों और राहगीर परेशान हैं। प्रह्लाद वर्मा, हाशमी और संजय ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।

शहर के दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को जलभराव के बीच आवागमन करते लोग।संवाद

शहर के दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को जलभराव के बीच आवागमन करते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed