{"_id":"689a45573ccdd023e30dc56c","slug":"the-water-level-of-the-river-decreased-by-30-cm-erosion-continues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-140152-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 30 सेमी नदी का जलस्तर घटा, कटान बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 30 सेमी नदी का जलस्तर घटा, कटान बरकरार
Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र कम्हरिया में सरयू नदी
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ रहे सरयू नदी के जलस्तर से चिंतित ग्रामीणों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। नदी का जलस्तर लगभग 30 सेंटीमीटर घट गया, जलस्तर 85.20 मीटर दर्ज किया गया। इससे मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा गांव और कम्हरिया में मंदिर के धर्मशाला के निचले हिस्सों में घुसा पानी धीरे-धीरे हटने लगा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते 10 दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। इससे खेतों में भारी कटान और गांव की ओर पानी के बढ़ते खतरे से लोग दहशत में थे। सोमवार को पानी का स्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि जलस्तर अब और घटेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में कटान की स्थिति अब भी बनी हुई है। खासकर मांझा कम्हरिया और कम्हरिया गांव के खेतों में कटान हो रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी ने बताया कि नदी का जलस्तर 30 सेंटीमीटर कम हुआ है और फिलहाल नदी आबादी से दूर है, ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
लहरों की आवाज से ग्रामीण भयभीत
विद्युतनगर। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 16 सेमी कम होने के बाद यहां भी इसका असर दिखाई देने लगा है। टांडा तहसील क्षेत्र के उल्टहवा, माझा अवसानपुर, केवटला, डुहियां व महरीपुर में नदी कम तो हुई, लेकिन तेज लहरें अब भी ग्रामीणों को डरा रही हैं। लहरें खेतों और चरागाह की जमीन को निगल रही हैं। ग्रामीण खेतों में मचान बनाकर निगरानी कर रहे हैं। तहसीलदार निखिलेश कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी गांवों के लेखपालों को खतरे की आशंका होने पर प्रशासन को तुरंत सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद