फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The tricolor made of self-help groups will be hoisted at every house

हर घर पर फहराएगा स्वयं सहायता समूहों का बना तिरंगा

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The tricolor made of self-help groups will be hoisted at every house
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में हर घर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बना झंडा फहराएगा। 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कवायद में जुटे प्रशासन ने इसके लिए ब्लॉक, नगर निकाय व विभागवार स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाकर आम नागरिकों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक कर स्वेच्छा से घर पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर समूचे देश में विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ही हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भी चलेगा। अभियान के दौरान इस बार स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम के साथ ही तिरंगे का सम्मान करने की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों को भी जुटाया है। इन समूहों के माध्यम से ही हर घर में फहराने के लिए तिरंगे को तैयार कर पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त रोजगार आरबी यादव ने बताया कि कुछ स्वयं सहायता समूहों ने तो तिरंगे को तैयार करने का कार्य शुरू भी कर दिया है, जबकि कई समूहों ने तिरंगा तैयार करने के लिए दिल्ली, लखनऊ व गुजरात से कपड़ा व अन्य सामग्रियों को मंगाने की बात कही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 11 अगस्त से शुरू होेने वाले अभियान से पहले जिले में बड़ी संख्या में तिरंगा तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की सफलता को लक्ष्य निर्धारण
डीपीआरओ कार्यालय ने हर घर तिरंगा अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए के लिए ब्लॉक, नगर निकायों व विभागों के लिए लक्ष्य का निर्धारण भी तय किया है। इसमें अकबरपुर विकास खंड को 22 हजार, बसखारी को 14 हजार, भीटी को 13 हजार, भियांव को 15 हजार, कटेहरी को 12 हजार, जलालपुर को 21 हजार, जहांगीरगंज को 16 हजार, रामनगर को 16 हजार व टांडा को 21 हजार झंडे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका अकबरपुर को 22,400 , नगर पालिका परिषद जलालपुर को 6 हजार व नगर पालिका टांडा को 18500, नगर पंचायत इल्तिफातगंज को 2600, अशरफपुर किछौछा को 5500, जहांगीरगंज को चार हजार व राजेसुल्तानपुर को छह हजार तिरंगा लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिसे जो लक्ष्य दिया गया है, उसे शत-प्रतिशत स्तर पर पूरा कराने को कहा गया है। घरों पर तिरंगा लगाने के लिए किसी के भी साथ कोई जोर जबरदस्ती व दबाव की कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed