फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The train ran at a speed of 120 kilometers from Akbarpur to Tanda

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर से टांडा तक 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Sat, 30 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
The train ran at a speed of 120 kilometers from Akbarpur to Tanda
अकबरपुर-टांडा रेलखंड पर दौड़ती ट्रायल विशेष ट्रेन। 
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा रेलखंड पर अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। दिल्ली से आई विशेष ट्रेन से अधिकारियों ने एक दिन पहले शुक्रवार शाम इसका ट्रायल किया। अब तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस रूट पर मालगाड़ी चलती रही है। इस ट्रायल से अब मालगाड़ियों का आवागमन तेजी से हो सकेगा, वहीं यात्री ट्रेनों के संचालन की चली आ रही मांग को भी बल मिला है।
विज्ञापन

टांडा से अकबरपुर रूट पर दो दशक पूर्व यात्री ट्रेनों का संचालन घाटा होने के कारण रेलवे ने बंद कर दिया था। तब से इस रूट पर केवल मालगाड़ी ही एनटीपीसी तक कोयला लेकर आती-जाती है। लखनऊ से वाराणसी रेल खंड के दोहरीकरण के साथ ही कायाकल्प पर 225 करोड़ रुपये से अधिक की रकम रेलवे खर्च कर चुका है। इस रकम से अकबरपुर जंक्शन पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कराने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक को चौड़ा कर पटरियों की संख्या को भी बढ़ाया गया। साथ ही कटेहरी और मालीपुर स्टेशन का कायाकल्प भी कराया जा रहा है। लखनऊ से अकबरपुर तक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद अब रेलवे ने यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों की गति बढ़ाने पर जोर दिया है। कुछ माह पूर्व अयोध्या से अकबरपुर के बीच विशेष ट्रेन से ट्रैक की जांच हुई थी। अब टांडा रूट पर मालगाड़ी की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया है। वर्तमान में टांडा रूट पर 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। एनटीपीसी को समय पर कोयले की आपूर्ति करने में रेलवे की स्पीड रोड़ा बनी है। खपत के अनुरूप समय पर कोयले की आपूर्ति रेलवे अक्सर नहीं कर पाता है। ऐसे में ट्रेनोंं की गति को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से आए इंजन व कोच के जरिए 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का ट्रायल पूरा किया गया। इससे अब इस रूट पर आने वाले दिनों में यात्री ट्रेनों के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल टांडा नगर वस्त्र उद्योग के लिए पहचाना जाता है। यहां दूर-दराज के प्रदेशों व यूपी के अन्य शहरों से व्यापारी आते हैं। ऐसे में टांडा से अकबरपुर होकर लखनऊ, कानपुर होते हुए दिल्ली तक ट्रेन के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में यह जिला वस्त्र उद्योग के लिए चयनित भी हुआ है। ऐसे में कपड़ा व्यापारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इस रूट पर यात्री ट्रेनों का संचालन भी जल्द देखने को मिल सकता है।
अवैध क्रॉसिंग ट्रेन की गति बढ़ाने में रोड़ा
अकबरपुर स्टेशन से टांडा स्टेशन के बीच एक दर्जन से अधिक मानवरहित क्रॉसिंग हैं। इनमें से एक तिहाई स्थानों पर लोग मनमाने तरीके से पटरियों को पार कर आवागमन करते हैं। आए दिन रेलवे इन अवैध क्रॉसिंग को पत्थर व ट्रैक के दोनों तरफ गड्ढे खोदकर बंद कर देता है, लेकिन उसे मनमाने तरीके से खोल लिया जाता है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इन अवैध रास्तों को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया तो मालगाड़ी की गति नहीं बढ़ाई जा सकेगी।



सफल ट्रायल किया गया
टांडा रूट पर ट्रेन के 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का सफल ट्रायल पूरा हुआ है। इसका लाभ निश्चित रूप से आने वाले दिनों में मिलेगा। -विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed