{"_id":"6314ef9bc09fd82dbc474521","slug":"the-team-that-went-to-remove-the-encroachment-from-rajbaha-returned-to-barang-ambedkar-nagar-news-lko6467877197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा से अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा से अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। पौसरा रजबहा में आवागमन के लिए मनमाने तरीके से डाली गई ह्यूम पाइप को हटवाने गई पुलिस व सिंचाई विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने नंदापुर व दरवेशपुर गांव के बीच तीन स्थानों पर डाली गई ह्यूम पाइप में से दो को तो हटवा दिया, लेकिन दरवेशपुर गांव के पास महिलाओं के विरोध के चलते टीम पीछे हट गई।
सिंचाई विभाग का कहना है कि जगह-जगह ह्यूम पाइप डाल देने से रजबहा में पानी का बहाव काफी कम हो जाता है, जिससे टेल तक पानी पहुंचने में दिक्कत होती है। इससे किसानों को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ता है।
बीते दिनों पौसरा रजबहा से जुड़े कई किसानों ने सिंचाई विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी कि टेल तक पानी न पहुंचने से उन्हें सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग ने सर्वे के दौरान पाया कि पौसरा रजबहा में नंदापुर व दरवेशपुर गांव के बीच तीन स्थानों पर मनमाने तरीके से नागरिकों ने अपनी सुविधा के लिए ह्यूम पाइप डालकर मिट्टी पाट दी।
विज्ञापन
ह्यूम पाइप का व्यास कम न होने के चलते इन स्थानों पर रजबहा में पानी का बहाव बाधित हो रहा है। रजबहा में पानी का बहाव तेज गति से आगे बढ़ सके, इसके लिए सिंचाई विभाग अभियान चलाकर मनमाने तरीके से रजबहा में डाली गई ह्यूम पाइप व अन्य अवरोधों को हटाने में जुटी है।
रविवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रवि कुमार, एनटीपीसी चौकी प्रभारी शत्रुघ्र यादव के साथ पुलिस टीम लेकर नंदापुर गांव पहुंचे। यहां पर दो स्थानों पर डाली गई ह्यूम पाइप को हटा दिया गया।
परंतु जब टीम दरवेशपुर गांव के पास डाली गई ह्यूम पाइप को हटाने पहुंची तो यहां बड़ी संख्या में महिलाएं आ गईं और विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते टीम को यहां से बैरंग लौटना पड़ा। उधर, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों को समझा कर जल्द अतिक्रमण हटवाया जाएगा।