फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The sound of a bulldozer caused sleep, changing sides last night

बुलडोजर की आहट से उड़ी नींद, करवट बदलते बीती रात

Wed, 27 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The sound of a bulldozer caused sleep, changing sides last night
अंबेडकरनगर। तमसा नदी की भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाने को लेकर सोमवार से शुरू हुए स्थलीय सीमांकन के बाद संबंधित परिवारों में अफरातफरी का माहौल रहा। तमाम प्रभावित व्यक्तियों के घर में लोग पूरी रात सो नहीं पाए। कहीं दंपती चिंता करते रहे तो कहीं पूरा परिवार यह विमर्श करता रहा कि अब क्या होगा। बुलडोजर चलने का खौफ इस कदर था कि तमाम घरों में खाना नहीं बना। वैकल्पिक प्रबंधों से भूख मिटाई गई।
विज्ञापन

यह सब बातें मंगलवार को नागरिकों ने खुलकर एक दूसरे से शेयर की। अधिकारियों से मिलने पहुंचे नागरिकों ने भी इसी तरह की जानकारी वहां दी। तमसा नदी की भूमि को खाली कराने के निर्णय के बाद से ही अकबरपुर नगर में हड़कंप की स्थिति है। पहले तो नागरिकों को लगा कि कोई खास प्रक्रिया नहीं होगी लेकिन सोमवार से तहसीलदार जेपी यादव के नेतृत्व में 2 टीम ने चिन्हांकन शुरू कर दिया तो कार्रवाई की जद में आने वाले नागरिकों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। वे परेशान तो प्रशासन के निर्णय से ही थे लेकिन अब चिन्हांकन शुरू होने के बाद सोमवार की रात संबंधित नागरिकों में से ज्यादातर को नींद नहीं आयी। कोई अपना घर तो कोई अपना कीमती अन्य भवन आदि गिरा दिए जाने की चिंता में डूबा रहा। तमाम घरों में तो परिवार के सभी सदस्यों ने पूरी रात तनाव और चिंता में ही गुजार दिया। कुछ घरों में तो खाना तक नहीं बना। ज्यादातर प्रभावित परिवारों में बदहवासी की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम से मिलने गए नागरिकों ने ऐसी तमाम जानकारी वहां दी। वहां बताया गया कि कैसे नागरिकों के बीच माहौल है। उधर मंगलवार को तमाम प्रभावित अपने अपने घर और प्रतिष्ठान के कागजात लेकर दौड़ते रहे। उनका तर्क था कि खतौनी की भूमि पर निर्माण के चलते कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। कई प्रभावितों ने कोर्ट कचहरी की शरण मे जाने की तैयारी शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed