फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The service of teachers who are absent without notice will be terminated.

Ambedkar Nagar News: बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की होगी सेवा समाप्त

Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The service of teachers who are absent without notice will be terminated.
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय अध्यापकों बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे अध्यापकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने पांच शिक्षकों को नोटिस जारी जवाब मांगा है। इसके बाद उनके खिलाफ सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनमें ब्लाॅक बसखारी के नरकटा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संजीव कुमार 2021 और जहांगरीगंज के रूकमलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनिल सिंह 2019 से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे हैं। इसके अलावा कटेहरी ब्लॉक के नरायणपुर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के राजेश कुमार 2024, उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर की सुमन गुप्ता 2022 और डांडी महमूदपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बृजेंद्र कुमार सिंह 2017 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन नोटिस जारी करने के बाद भी जवाब नहीं मिला है। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed