{"_id":"62a4d122ed927a3d012aedfb","slug":"the-roads-of-akbarpur-city-will-be-illuminated-with-45-lakhs-ambedkar-nagar-news-lko634755243","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख से जगमग होंगी अकबरपुर नगर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख से जगमग होंगी अकबरपुर नगर की सड़कें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 45 लाख के खर्च से जल्द ही अकबरपुर नगर की सड़के रात में दुधिया रोशनी से जगमग दिखेगी। राज्यवित्त से मिलने वाली धनराशि से नगर पालिका परिषद पूरे रूट पर 509 नई रोड लाइट लगवाएगी। इसके साथ ही 15वें वित्त के तहत 63 लाख रुपये की लागत से शिव बाबा से सीहमई तक लगभग सवा किमी लंबे मार्ग के नवीनीकरण कार्य के साथ ही गौहन्ना में मैटेरियल रिकवरी सेंटर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के तैयार प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गयी है। जल्द ही इसके क्रियान्वयन को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
अकबरपुर नगर को जगमग करने के लिए बीते दिनों ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने 509 नई लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव राज्यवित्त के तहत शासन को भेजा था। 45 लाख रुपये की लागत से लगने वाली लाइट लगाने को मंजूरी बीते दिनों ही शासन ने प्रदान कर दी।
शासन की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द 509 नई लाइट लग सकेगी। इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पालिका परिषद के जिम्मेदारों की माने तो लाइट लगाने का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही 15वें वित्त के तहत पवित्र शिवबाबा से सीहमई तक लगभग सवा किमी लंबाई में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग का नवीनीकरण कार्य भी होगा।
विज्ञापन
इसके तहत पवित्र शिवबाबा के निकट स्थित कांशीराम आवास के बगल से खड़ंजा का निर्माण कराने के साथ ही गौहन्ना में मैटेरियल रिकवरी सेंटर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा। 63 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य को शासन से मिली मंजरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि 15वें वित्त के तहत अनुमोदित योजना के तहत शिवबाबा से सीहमई तक लगभग सवा किमी लंबी सड़क के नवीनीकरण, कांशीराम आवास के बगल से खड़ंजे व गौहन्ना में मैटेरियल रिकवरी सेंटर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।