Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The problem increased due to strong sunlight amidst the movement of clouds.

Ambedkar Nagar News: बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप से बढ़ी परेशानी

Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The problem increased due to strong sunlight amidst the movement of clouds.
अंबेडकरनगर। जिले में मई महीने का मौसम इस बार लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। महीने की शुरुआत में जहां बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी थी, वहीं दूसरे सप्ताह से तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम का यही बदलता स्वरूप दिनभर देखने को मिला, जहां सुबह से ही गर्मी का असर महसूस किया गया और दोपहर तक तापमान सामान्य से अधिक स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह 9 बजे जिले में तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस बढ़ने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सड़कों और बाजारों पर भी दिखा। सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। पैदल चलने वाले लोग, दोपहिया वाहन चालक और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोग तेज धूप से बचते नजर आए।
विज्ञापन



-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 12 वर्षों में कुछ ऐसा रहा 15 मई का तापमान





15 मई के दिन जिले में पिछले वर्षों में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कुछ वर्षों में तापमान बेहद अधिक रहा, जबकि कुछ साल अपेक्षाकृत सामान्य रहे।





वर्ष - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान (सेल्सियस में)






2014 - 43 - 26



2015 - 39 - 26



2016 - 44 - 29



2017 - 44 -28



2018 - 32.5 - 21



2019 - 39 - 25.5



2020 - 37 - 23



2021 - 33.5 - 26



2022 - 40 - 26.5



2023 - 40.5 - 22



2024 - 35 - 27.2



2025 - 41.5 - 29



2026 - 38 - 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article