फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The patter of bullets chaos panic

गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा तफरी

Mon, 28 Dec 2015 11:51 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

पहले तो लोग कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन बाद में असलियत सामने आते ही वे सब दहशत में आ गए। घटना का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर सोमवार को सशस्त्र बदमाशों ने जहां लूट की घटना को अंजाम दिया, वह स्थल यूनियन बैंक के निकट है। पहितीपुर चौराहे पर स्थित इस बैंक के  आसपास काफी भीड़ रहती है। बावजूद इसके बदमाशों ने चौराहे के निकट स्थित बैंक के सामने से लूट की घटना को आसानी से अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


विरोध करने पर एक मुनीम को असलहे की बट से घायल करने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश शातिर व पेशेवर थे। उन्होंने पुलिस के सामने आने की परिस्थिति को संभावित मानकर भी तैयारी की थी। ऐसा इसलिए क्योंकि बदमाशों ने घटना के बाद पहितीपुर चौराहे से होकर ही भागने के रास्ते को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सबसे ज्यादा दहशत में व्यापारी वर्ग दिखा। व्यापारियों का कहना था कि यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए निश्चिततौर पर एक बड़ी चुनौती है। व्यापारी नेता रमेश सेठ व जयराम संगवानी ने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द घटना को पर्दाफाश करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed