फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev
अंबेडकरनगर के शिवबाबा में सावन के पहले दिन पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से सोमवार को जिले के सभी शिवमंदिर व शिवालय गूंज उठे। सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों व शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच इस दौरान श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव के चरणों में माथा टेककर मन्नत मांगी। कोरोना को देखते हुए मंदिरों में एक साथ पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश करने दिया जा रहा था। प्रवेश से पूर्व उन्हें मुख्य गेट पर ही सैनिटाइज भी किया गया। इसके अलावा मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई। उधर, सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को आमतौर पर सड़कों पर दिखने वाले कांवड़ियों की भीड़ नहीं दिखी। हालांकि जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों में सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव व जय बम भोले के जयकारों से इस बीच समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शिवमंदिरों व शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए माथा टेका और मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में एक साथ पांच-पांच श्रद्धालुओं का दिया गया प्रवेश
अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवबाबा परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ सैनिटाइज किया गया, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि मंदिर में एक बार में पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश करने दिया गया। मंदिर के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई। इसके अलावा टांडा, बसखारी, आलापुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चन का दौर चला। उधर, सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed