फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The one who talks about women's interests will rule

जो महिला हितों की बात करेगा वही राज करेगा

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The one who talks about women's interests will rule
जलालपुर। मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही चुनाव प्रचार ने भी पूरी तेजी पकड़ ली है। विभिन्न पदों के लिए किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। मतदाता भी योग्य प्रतिनिधि चुनने को पूरी तरह से जागरूक नजर आ रहे हैँ। कोई युवा व शिक्षित प्रतिनिधि की बात कर रहा है, तो कोई अनुभव वाले प्रतिनिधि की बात। फिलहाल एक बात पर सभी सहमत दिखे कि जो महिला हितों की बात करेगा वहीं पंचायत पर राज करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला टीम जलालपुर विकासखंड के कैथा गांव पहुंची तो वहां जयराम के घर में कुछ लोग बैठे चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। अमर उजाला टीम मौके पर रुक गई। जयराम व अंगत कुमार ने कहा कि गांव की सरकार की बागडोर ऐसे हाथों में होना चाहिए,जो युवा व शिक्षित हो। ऐसे प्रतिनिधि गांव का विकास संपूर्ण तरीके से कर सकते हैं। केशरी,राम जनम व संदीप कुमार ने कहा कि गांव की सरकार की बागडोर किसी अनुभवी के हाथ में होना चाहिए, यदि वो अनुभवी होगा तो गांव का विकास तेजी के साथ करेगा। शकुंतला,रीता व सीमा ने कहा कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं के उत्थान के लिए के लिए पूरी तरह से गंभीर हो ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कैथा
महिलाओं को दिलाएंगे अधिकार
संगीता ने कहा कि यदि मुझे जीत हासिल होती है तो महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी गंभीरता से ठोस कदम उठाएंगे। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। यदि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगी, तो गांव का विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होगा पेयजल संकट
दिनेश चौधरी ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। न सिर्फ खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि नए हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत अरई
तेजी से होगा गांव का विकास
आशा त्यागी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्हें शासन द्वारा संचालित ग्रामीण मिशन योजना से जोड़ा जाएगा। ऐसा करने पर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगीं तो उससे गांव का विकास तेजी से होगा।
महिला शिक्षा पर होगा जोर
उर्मिला देवी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। मेरा मानना है कि यदि महिला शिक्षित होंगी तो अपने अधिकार के प्रति पूरी तरह से जागरूक होंगी। इसके लिए विशेष कक्षाएं भी संचालित कराएगी।
ग्राम पंचायत पेठिया
मजदूरों को मिलेगा उनका हक
राधेश्याम ने कहा कि गांव में विकास कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाएगा। ऐसा करने से मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सकेगा। मनरेगा मजदूरों का समय पर भुगतान हो सके, इसे भी पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा। मनरेगा मजदूर खुशहाल होंगे,तो गांव का विकास तेजी से होगा।
दूर होगा आवागमन संकट
रामफेर ने कहा कि गांव में आवागमन समस्या लंबे समय से बनी हुई है। संपर्क मार्ग व गांव की गलियां पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यदि मुझे जीत हासिल होती है तो न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे बल्कि गांव की गलियों का भी सीसी कराएंगे।
ग्राम पंचायत सबरगाह
दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइट
उदय भान ने कहा कि गांव में प्रकाश की व्यवस्था अत्यंत खराब है। इसे दुरुस्त करने के लिए न सिर्फ खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि उसके स्थान पर नए स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इसके साथ ही सोलर लाइट का भी लगवाई जायगी।

बेहतर होगी जल निकासी
प़्रेमनाथ ने कहा कि गांव में साफ सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब हो चुकी है। इसे दुरुस्त कराने के लिए नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए हैंडपंप लगवाए जाएंगे। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ छतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि बड़े पैमाने पर नई नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed