{"_id":"656f56e02f9f9c300202d6f6","slug":"the-one-who-raped-an-innocent-child-was-caught-in-an-encounter-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7408-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मासूम से दुष्कर्म करने वाले को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मासूम से दुष्कर्म करने वाले को मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी की सोमवार देर रात अकबरपुर कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। जबकि आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सिपाही व आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी एसपी संजय राय ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपी युवक भी उसी गांव का निवासी है। उसने बालिका को बहलाया फुसलाया इसके बाद उसे उठाकर अगवा कर लिया। बाद में एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे तो वह भाग खड़ा हुआ। अलग-अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण खास एहतियात बरता जा रहा है। दुष्कर्म के आरोपी असगर के खिलाफ केस दर्ज कर गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन पुलिस प्रशासन ने किया था।
दरोगा विजय सोनी व शिवकुमार के नेतृत्व वाली टीम को सोमवार देर रात पता चला कि आरोपी मीरपुर भट्ठा के पास मौजूद है। वह भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो पुलिस के अनुसार असगर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली एक सिपाही महेंद्र सोनी के दाहिने हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में असगर के पैर में भी गोली लगने से वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। असगर के साथ ही घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुष्कर्मी का पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।